राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के कुल 11 विधायकों को शपथ दिला दी है। झामुमो से 6 , कांग्रेस से 4 और आरजेडी से 1 विधायक मंत्री बने।
कांग्रेस कोटे से इन विधायकों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ –
शिल्पी नेहा तिर्की –

दिग्गज आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की जो मर्डर विधानसभा से विधायक हैं दूसरी बार विधायक बनी है इन्हें मंत्री पद का शपथ दिलाया गया।
दीपिका पांडे सिंह –

दीपिका पांडे सिंह झारखंड सरकार में दूसरी बार मंत्री बनी है दीपिका पांडे सिंह राष्ट्रीय कांग्रेस की सचिव भी हैं झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा से विधानसभा तक पहुंची है।
इरफ़ान अंसारी –

झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के बेटे इरफान अंसारी भी दूसरी बार मंत्री बने हैं इरफान अंसारी जामताड़ा विधानसभा से शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं।
राधा कृष्ण किशोर

अनुसूचित जाति से आने वाले वरिष्ठ नेता राधा कृष्ण किशोर को मंत्री बनाया गया श्री किशोर पलामू के छतरपुर विधानसभा से चुनाव जीते हैं।
Leave a Reply