☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

भारत के सबसे महान सपूतों में से एक थे डॉ. मनमोहन सिंह – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू


राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया और लिखी-

“पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी उन दुर्लभ राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में भी समान सहजता से काम किया। सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।’ मैं भारत के सबसे महान सपूतों में से एक को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर निधन पर शोक व्यक्त की

वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने 15 दिसंबर को ट्वीट कर कहा, “राजनीति में बहुत कम लोग सरदार मनमोहन सिंह जी जैसा सम्मान पाते हैं। उनकी ईमानदारी हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगी और वे उन लोगों के बीच हमेशा ऊंचे स्थान पर खड़े रहेंगे जो इस देश से सच्चा प्यार करते हैं। वे ऐसे व्यक्ति थे जो अपने विरोधियों द्वारा अनुचित और गहरे व्यक्तिगत हमलों के बावजूद देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग रहे।”

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा-डॉ. मनमोहन सिंह को एक ईमानदार और उच्चकोटि के अर्थशास्त्री के रूप में याद किया जाएगा, जिनकी आर्थिक उदारीकरण की नीति ने भारत को नए आर्थिक युग में प्रवेश कराया और करोड़ों भारतीयों की जिंदगी को बदल दिया। “दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी और हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्हें इस भारी नुकसान से उबरने की शक्ति मिले। भारत के विकास, कल्याण और समावेशिता की नीतियों को आगे बढ़ाने की उनकी स्थायी विरासत को हमेशा संजो कर रखा जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

https://indiafirst.news/dr-manmohan-singh-was-one-of-the-greatest-sons-of-india-president-draupadi-murmu

पिछली खबर: पूर्व प्रधानमंत्री और विद्वान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दी श्रद्धांजलि

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार