☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

डॉ. मनमोहन सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा


IndiaFirst.News Desk: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह की 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। यहाँ रात करीब 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में भारत सरकार द्वारा दिनांक 26.12.2024 से 01.01.2025 तक सात दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है।

झारखंड सरकार द्वारा भी सात दिनों के राजकीय शोक का निर्णय लिया गया है-

उक्त अवधि में झारखण्ड राज्य के उन सभी भवनों, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा।

दिनांक 28.12.2024 को खोजाटोली, नामकुम में आयोजित होनेवाले राज्यस्तरीय झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।

https://indiafirst.news/declaration-of-seven-day-state-mourning-in-india

https://twitter.com/i/broadcasts/1ypKdpgMgVaKW

पिछली खबर: भारत के सबसे महान सपूतों में से एक थे डॉ. मनमोहन सिंह – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार