☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

जमी हुई सेला झील पर फंसे सैलानी,बचाव दल की मुस्तैदी से बची जानें

जमी हुई सेला झील पर फंसे सैलानी,बचाव दल की मुस्तैदी से बची जानें

तवांग,अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश की प्रसिद्ध सेला झील, जो सर्दियों के मौसम में बर्फ से पूरी तरह जम जाती है, एक हादसे का गवाह बनी। रविवार को झील के आसपास घूमने गए कुछ पर्यटक झील की जमी हुई सतह पर घूमते हुए अचानक फिसलकर दरार में फंस गए। हालांकि, प्रशासन और स्थानीय बचाव दल की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

जानिए..घटना कैसे हुई ?

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि चार लोग जमी हुई झील में फंस गए थे, जिनमें से दो महिलाएं थीं। मदद के लिए पुकारने पर सभी को एक-एक करके बचाया गया।
बताया जा रहा है कि कुछ पर्यटक झील की जमी हुई सतह पर घूमने और तस्वीरें खींचने में व्यस्त थे। अचानक झील की सतह पर दरारें आ गईं और तीन पर्यटक झील के बर्फीले पानी में गिरने वाले थे। अन्य पर्यटकों और गाइड ने तत्काल मदद के लिए आवाज लगाई।

जमी हुई सेला झील पर फंसे सैलानी,बचाव दल की मुस्तैदी से बची जानें

प्रशासन ने चलाया बचाव अभियान

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने तेज़ी दिखाते हुए रस्सियों और सुरक्षा उपकरणों की मदद से फंसे हुए पर्यटकों को बाहर निकाला गया। यह अभियान करीब 45 मिनट तक चला। ठंड के कारण पर्यटक बुरी तरह कांप रहे थे, लेकिन समय पर बचाव कार्य होने से उनकी जान बच गई।

प्रशासन की कड़ी चेतावनी

घटना के बाद प्रशासन ने सैलानियों को चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने कहा, “सर्दियों में झील की सतह भले ही जमी हुई लगे, लेकिन कई जगहों पर बर्फ पतली होती है, जिससे हादसे हो सकते हैं। पर्यटकों को झील के जमे हुए हिस्से पर जाने से बचना चाहिए और स्थानीय गाइड के निर्देशों का पालन करना चाहिए।”

जमी हुई सेला झील पर फंसे सैलानी,बचाव दल की मुस्तैदी से बची जानें

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

इस घटना ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सावधानी बरतने का संदेश दिया है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “यह झील बेहद खूबसूरत है, लेकिन ठंड के मौसम में यहां सतर्क रहना बेहद जरूरी है।”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस घटना को लेकर लोगों से की अपील

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना का वीडियो साझा किया और यात्रियों से कठिन इलाकों में जाने पर सतर्कता बरतने की अपील की और सुरक्षित यात्रा और अपना ख्याल रखने का आग्रह किया।

Video Source-Union Minister kiren rijiju X Account


घटना पर्यटकों के लिए सबक

सेला झील की घटना पर्यटकों के लिए एक चेतावनी है कि प्रकृति का आनंद लेते हुए सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। प्रशासन ने भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सख्त नियम लागू करने की बात कही है।

https://indiafirst.news/tourists-saved-from-arunachal-drowning-in-frozen-sela-lake

पिछली खबर: रूस-यूक्रेन और मोल्डोवा विवाद की अनसुलझी गुत्थी, ट्रांसनिस्ट्रिया का क्या है भविष्य ?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार