☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार गिरफ्तार: पत्नी अनीता देवी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अशोक कुमार की पत्नी की मौत से फैली सनसनी, साजिश या हादसा?

हजारीबाग,(झारखंड)। लोहसिंघना थाना पुलिस ने पूर्व एसडीएम अशोक कुमार को उनकी पत्नी अनीता देवी की रहस्यमयी मौत के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अशोक कुमार पर अपनी पत्नी को जलाकर मारने का आरोप है। पुलिस ने उन्हें रांची स्थित बिरसा चौक से गिरफ्तार किया, जहां वे शरण लिए हुए थे। गिरफ्तारी रविवार शाम करीब सात बजे हुई, जब लोहसिंघना थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

पिता की निशानदेही पर गिरफ्तारी

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व एसडीएम अशोक कुमार के पिता दुर्योधन साव से पुलिस पहले ही पूछताछ कर रही थी। दो दिन पूर्व सलैया गांव से हिरासत में लिए गए दुर्योधन साव से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अशोक कुमार का सुराग लगाया और उनकी गिरफ्तारी की।

पत्नी की संदिग्ध मौत: 26 दिसंबर की सुबह लगी थी आग

घटना 26 दिसंबर 2024 की सुबह की है, जब एसडीएम आवास में अनीता देवी संदिग्ध रूप से जल गईं। सुबह साढ़े छह बजे लगी आग में वह बुरी तरह झुलस गई थीं। लगभग 65% जली अवस्था में उन्हें पहले आरोग्यम हॉस्पिटल, फिर बोकारो जनरल हॉस्पिटल और अंत में रांची के देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 27 दिसंबर की रात अनीता देवी ने दम तोड़ दिया।

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से था विवाद

जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार और अनीता देवी के बीच शादी के एक दशक बाद से ही विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया था कि सरकारी आवास में भी अनीता देवी को एसडीएम के शयनकक्ष में जाने की अनुमति नहीं थी। यह विवाद एक अन्य महिला की वजह से और गहरा गया था, जिससे अशोक कुमार की दोस्ती गिरिडीह में पदस्थापना के दौरान हुई थी।

साले ने दर्ज कराई थी एफआईआर

इस मामले में अनीता देवी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने लोहसिंघना थाना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। एफआईआर में अशोक कुमार, उनके पिता दुर्योधन साव, छोटे भाई और देवरानी को अनीता देवी को जलाकर मारने की साजिश रचने का आरोपी बनाया गया था।

सोमवार को कोर्ट में पेशी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अशोक कुमार को हजारीबाग लेकर आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की गूंज पूरे झारखंड में सुनाई दे रही है, और अब सबकी नजरें इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं।

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें:

https://indiafirst.news/former-sdm-ashok-kumar-arrested

ये भी खबर पढ़ें:

पिछली खबर: दिल्ली में नई सरकार का आगाज: 13 फरवरी के बाद होगा शपथ ग्रहण, बीजेपी में सीएम चेहरे पर मंथन तेज

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार