☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

मंईयां सम्मान योजना से 1 लाख महिलाएं हुईं बाहर! जानें किसे मिलेगा लाभ


रांची: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। झारखंड सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब सरकार जल्द ही जनवरी और फरवरी माह की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करने जा रही है।

40 लाख महिलाओं का सत्यापन पूरा, एक लाख अपात्र घोषित

योजना के तहत अब तक लगभग 40 लाख महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है। वहीं, एक लाख लाभार्थियों को अपात्र करार देते हुए योजना से बाहर कर दिया गया है। फिलहाल, जिन महिलाओं का सत्यापन और आधार सीडिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनके खातों में सरकार जल्द ही भुगतान करने जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, मार्च तक की राशि सभी जिलों को भेज दी गई है, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर सरकार महिला लाभार्थियों को बड़ी सौगात दे सकती है।

बजट में मिला बड़ा प्रविधान

झारखंड सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए 13,363.35 करोड़ रुपये इस योजना के लिए आवंटित किए हैं। यह राशि कई अन्य विभागों के कुल बजट से भी अधिक है, जिससे सरकार की इस योजना को लेकर प्रतिबद्धता साफ झलकती है।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें तय की गई हैं—

झारखंड की निवासी होनी चाहिए।
महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। (हालांकि, दिसंबर 2024 तक आधार-लिंकिंग नहीं होने पर भी लाभ मिल सकता है, लेकिन उसके बाद इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा।)

सत्यापन प्रक्रिया जारी

योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनका सत्यापन पूरा हो चुका है। जिन लाभार्थियों के नाम फर्जीवाड़े या अयोग्यता के कारण कट गए हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। फिलहाल, सत्यापन कार्य जारी है, और जैसे-जैसे अन्य लाभार्थियों का सत्यापन पूरा होगा, उनके खातों में भी राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने अब तक दो माह की राशि ट्रांसफर न होने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे। इस पर सरकार ने स्पष्ट किया कि होली से पहले ही लाभार्थियों को जनवरी और फरवरी की राशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

महिलाओं को सरकार का बड़ा तोहफा!

सरकार की इस योजना से राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी। मार्च महीने में ही तीन माह (जनवरी, फरवरी, मार्च) की राशि महिलाओं के खाते में आने की संभावना है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बड़ी सौगात मिल सकती है।

कैसे करें आवेदन?

जो महिलाएं अब तक इस योजना से नहीं जुड़ी हैं, वे जल्द ही अपना पंजीकरण करा सकती हैं। पंजीकरण के लिए—

  • नजदीकी CSC केंद्र या सरकारी सुविधा केंद्र पर जाएं।
  • आधार कार्ड, बैंक खाते की डिटेल और जरूरी दस्तावेज लेकर जाएं।
  • आवेदन फॉर्म भरकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराएं।

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें:

https://indiafirst.news/maiyan-samman-yojana-1-lakh-women-were-left-out

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें

पिछली खबर: IIT-ISM धनबाद के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, बाथरूम में पड़ा मिला शव

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार