वर्ल्ड क्लास फीचर्स के साथ महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV की दुनिया में रखा कदम। महिंद्रा की यह कार (SUV BE 6) बहुत ही जल्द देशभर की सड़कों पर फर्राटा भरते हुए दिखाई देगी। कार कि फ्यूचर्स, डिजाइन, कलर्स और लुक्स देखने से ही पता चल जाता है कि यह कार भारतीय बाजार में धमाका करने को तैयार है।
महिंद्रा ने R&D में जमकर निवेश किया है
महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV BE 6 और XEV के R&D पर पानी की तरह पैसा बहाया है। इसी का नतीजा की आज हमें वर्ल्ड क्लास की SUV देखने को मिल रहा है। इसके पीछे पूरे इनोवेशन टीम की कड़ी मेहनत है, और परिणाम हम सबके सामने है।
महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV BE 6 और XEV9e पर निवेश
महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV BE 6 और XEV 9e पर 4500 करोड़ रुपया का निवेश की योजना है। इसमें सिर्फ वित्त वर्ष 2022 से वित्त वर्ष 2027 तक कुल निवेश में से 16000 करोड़ रुपयों का निवेश करने की योजना है। ये सभी निवेश महाराष्ट्र के पुणे में स्थित चाकन प्लांट पर होना है। इसमें पावरट्रेन विकास, सॉफ्टवेयर और तकनीक विकास और विनिर्माण क्षमता का विस्तार करना शामिल है। चाकन प्लांट 25 मार्च 2025 तक सुचारू रूप से काम करना शुरू हो सकता है। महेंद्र के चाकन स्तिथ प्लांट से 90,000 यूनिट प्रति वर्ष ऑटोमोटिव डिविजन का उत्पादन की सुविधा भी स्थापित कर रही है।
महिंद्रा की योजना विश्वभर के बाजारों तक पहुंच स्थापित करना
महिंद्रा कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक SUV BE 6 और XEV 9E के जरिए, यूरोपियन और अमेरिकन देशों के बाजारों में प्रवेश करना। हालांकि अभी भी महिंद्रा की उपस्थिति 30 देशों में है लेकिन अब तक वैसी सफलता नहीं मिली है जैसा कि जर्मन, फ्रेंच, इटालियन, चाइनीज, जैपनीज और साउथ कोरिया के ऑटो इंडस्ट्री को मिली ही। इन देशों के बड़े ब्रांड्स का बोल-बाला विश्वभर के बाजारों में है।
जबकि भारत जैसे विशाल देश में अब तक ऐसी कोई भी ऑटो मोबाइल की कंपनी नहीं हुआ जिसका विश्वभर में नाम हो या फिर अपना छाप विश्वपटल छोड़ा हो। शायद महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार SUV BE और XUV 9E विश्वभर में पहुंच स्थापित करने का मादा रखता है। ऑटो उद्योग से जुड़े विषेशज्ञों का मानना है कि ये दोनों ही इलेक्ट्रिक वर्जन की कारे वर्ल्ड क्लास की टॉप ऑटो सेक्टर की कतार में ला खड़ा कर सकती है बशर्ते ग्राहकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल जाए।
महिंद्रा की योजना यूरोपियन बाजार में प्रवेश करना

महिंद्रा कंपनी ने पिछले वर्ष ही एक कॉन्फ्रेंस में, दोहराया है कि आने-वाले अगले 5 सालों में यूरोपियन बाजार में प्रवेश करने की योजना है। यह बात बकायदा आनन्द महिंद्रा ने कई बार दोहराया है कि हमारी योजना हर एक बाजार में पहुंच बनाने का प्रयास हमारी ओर से होगा। आनन्द महिंद्रा की कंपनी की ओर से यह भी कहा गया है कि ऐसी कार और ढ़ेर सारी फीचर्स अगर किसी कंपनी द्वारा विनिर्माण करके दिखा दे।
BE 6 के स्पेसिफिकेशन
बैटरी का विकल्प – 59 kWh और 79 kWh (लीथियम आयरन फॉस्फेट)
रेंज – 683 KM तक (79 वैरिएंट, डब्लूएलटीपी)
चार्जिंग – डीसी फास्ट चार्जिंग: परफॉर्मेंस – 20%-80% तक चार्ज सिर्फ 20 मिनिट्स (175 kW)
एसी चार्जिंग: 8- 11.7 घंटे (7.2 kW-11.2 चार्जर)
परफॉर्मेंस – पॉवर – 282 bhp (210 kW)
टॉर्क – 380 Nm
एक्सीलरेशन – 0-100 km/h की स्पीड ~6.7 seconds में प्राप्त किया जा सकता है।
डायमेंशन – लम्बाई: 4789 mm, चौड़ाई: 1907 mm, ऊंचाई: 1627 mm, बूट स्पेस: 455 liters, ग्राउंड क्लियरेंस: 207 mm
प्लसफीचर्स – ऑटो पार्क असिस्ट, सिक्योर 360 सर्विलांस, लेवल 2+ ADAS, एडवांस regenerative ब्रैकिंग चार लेवल के साथ और एक मूनरूफ जैसे फीचर्स से लैस कार है। हर एक सुविधा को ध्यान में रखा गया है, जोकि एक लक्ज़री करों में उपलब्ध होनी चाहिए।
XEV 9e के स्पेसिफिकेशन
बैटरी का विकल्प – 59 kWh और 79 kWh (लीथियम आयरन फॉस्फेट)
रेंज – 656 KM तक (79 वैरिएंट, डब्लूएलटीपी)
चार्जिंग – डीसी फास्ट चार्जिंग: परफॉर्मेंस – 20%-80% तक चार्ज सिर्फ 20 मिनिट्स (175 kW)
एसी चार्जिंग: 8- 11.7 घंटे (7.2 kW-11.2 चार्जर)
परफॉर्मेंस – पॉवर – 282 bhp (210 kW)
टॉर्क – 380 Nm
एक्सीलरेशन – 0-100 km/h की स्पीड 6.7 seconds में प्राप्त किया जा सकता है।
डायमेंशन – लम्बाई: 4789 mm, चौड़ाई: 1907 mm, ऊंचाई: 1694 mm, बूट स्पेस: 663 liters
प्लसफीचर्स – वायरलेस चार्जिंग, पॉवेरेड ड्राइवर्स सीट विथ मेमोरी, मल्टी ड्राइव मोड्स और एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम्स जैसे फीचर्स से लैस कार है। हर एक सुविधा को ध्यान में रखा गया है, जोकि एक लक्ज़री करों में उपलब्ध होनी चाहिए ।

इंडिगो एयरलाइन्स और महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUV के बीच 6e ट्रेडमार्क पर विवाद
गत वर्ष नवम्बर और दिसम्बर के बीच अचानक से इंडिगो ने महिंद्रा पर 6E को कॉपी करने का आरोप लगा दिया। इंडिगो एयरलाइंस ने महिंद्रा के इलेक्ट्रिक SUV BE 6E को लेकरके आपत्ति दर्ज कराया। इंडिगो ने यहां तक कह दिया कि कानूनी पहलुओं पर विचार करके महिंद्रा कंपनी को नोटिस भेजा जाएगा। हालांकि ट्रेडमार्क से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इंडिगो को ऐसा करना नहीं चाहिए इस पर सोशल मीडिया में भी लोगों ने इंडिगो एयरलाइंस पर नाखुशी जाहिर किया। महिंद्रा ने विवाद से बचना ही सही लगा। इन सब पचड़ों में फंसना नहीं चाहा और इलेक्ट्रिक SUV BE 6 कर दिया E को हटा दिया।
जानकारों का मानना है कि दोनों के बीच में किसी तरह का कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, एक एयरलाइन और दूर ऑटो सेक्टर से सम्बन्ध रखते हैं दूर-दूर तक कॉम्पटीशन की सम्भावना नहीं है। इससे पहले 2006 में इंडिगो और टाटा के बीच इंडिगो नाम को लेकरके काफी विवाह हुआ। अपने ब्रांड्स और ट्रेडमार्क के लिए कंपनी किसी भी हद तक जाते हैं क्योंकि कंपनियों को लगता है कि इससे उनके ब्रांड वैल्यू पर प्रभाव पड़ सकता है। दुनियाभर में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।
महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUV BE 6 और XEV 6e की एक्स-शोरूम का कीमत और डिलीवरी का समयसीमा जाने
वैरिएंट | बैटरी पैक | BE 6* | XEV 9e* | डिलीवरी की तारीख |
---|---|---|---|---|
पैक एक | 59 kWh | ₹ 18.90 लाख | ₹ 21.90 लाख | अगस्त 2025 |
पैक एक से ऊपर | 59 kWh | ₹ 20.50 लाख | N/A | अगस्त 2025 |
पैक दो | 59 kWh | ₹ 21.90 लाख | ₹ 24.90 लाख | जुलाई 2025 |
पैक तीन सेलेक्ट | 59 kWh | ₹ 24.50 लाख | ₹ 27.90 लाख | जून 2025 |
पैक तीन | 79 kWh | ₹ 26.90 लाख | ₹ 30.50 लाख | मध्य-मार्च 2025 |
महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUV BE 6 और XEV 6e की कलर्स का विकल्प
BE 6 | XEV 9e |
---|---|
Everest White (एवेरेस्ट वाइट) | Everest White (एवेरेस्ट वाइट) |
Everest White – Satin (एवेरेस्ट वाइट – साटिन) | Deep Forest (डीप फारेस्ट) |
Deep Forest (डीप फारेस्ट) | Tango Red (टैंगो रेड) |
Tango Red (टैंगो रेड) | Nebula Blue (नेबुला ब्लू ) |
Desert Myst (डेजर्ट मिस्ट) | Desert Myst (डेजर्ट मिस्ट) |
Desert Myst – Satin (डेजर्ट मिस्ट – साटिन) | Ruby Velvet (रूबी वेलवेट) |
Firestorm Orange (फायरस्टॉर्म ऑरेंज) | Stealth Black (स्टील्थ ब्लैक) |
Stealth Black (स्टील्थ ब्लैक) |
Table of Contents
https://indiafirst.news/mahindra-electric-suv-be-6-and-xev-6e-make-a-spectacular-comeback
https://www.mahindraelectricsuv.com
Leave a Reply