Mumbai Boat Accident Update: मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घटना ये है कि गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप जा रही यात्रियों से भरी नौका का अरब सागर में करंजा में पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि नीलकमल नाम की बोट में 110 से भी ज्यादा लोग सवार थे। इनमें से 100 लोगों को बचा लिया गया है।
घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णनवीस ने क्या कहा सुनिये..
https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/1869444201517396390
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई के बुचर द्वीप पर दोपहर बाद करीब 3:55 बजे ‘नीलकमल’ नाम की नाव हादसे का शिकार हो गई।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज के लिए भारतीय नौ सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है
मुख्यमंत्री ने कहा कि शाम 7:30 बजे तक की जानकारी के अनुसार हादसे में 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- X पर कहा

मुंबई के एलिफेंटा द्वीप जा रही हार्बर में यात्री नौका और भारतीय नौसेना के जहाज के बीच हुई टक्कर में बहुमूल्य जीवन की क्षती से मैं बहुत दुखी हुँ। दोनों जहाजों के नौसेना कर्मियों और नागरिकों सहित घायल कर्मियों को तत्काल चिकित्सा देखभाल मिल रही है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
Leave a Reply