☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

पंचतत्व में विलीन हुए भारत के सपूत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ दी गई भावपूर्ण विदाई


Manmohan Singh’s Funeral at Nigambodh Ghat: नई दिल्ली। भारत के ख्याति प्राप्त अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर पंचतत्व में विलीन हुए, उनका अंतिम संस्कार पुरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया इस दौरान उनके परिवार के साथ ही राजनीति जगत के तमाम दिग्गज मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से पूर्व पीएम को अंतिम विदाई दी।

बता दें कि हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में उनके निधन की खबर सामने आई। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।

अंत्येष्टि में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। 

पूर्व प्रधानमंत्री के अंत्येष्टि में राजनीतिक जगत के कई नामचीन हस्तियां शामिल हुए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,

कांग्रेस के कई बड़े नेता अंत्येष्टि में शामिल हुए

कांग्रेस के सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी अंतिम संस्कार के वक्त निगम बोध घाट में मौजूद रहे।

मनमोहन सिंह अमर रहे और 21 तोपों की सलामी से गूंज उठा दिल्ली

अंतिम संस्कार के दौरान मनमोहन सिंह के याद में सभी लोग चाहे वो आम हो या खास नारे लगा रहे थे मनमोहन सिंह अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा मनमोहन सिंह नाम रहेगा के नरों से पुरा माहौल उनके सम्मान में गूंजता रहा,

अंतिम यात्रा पर मनमोहन सिंह को उनके सबसे पसंदीदा नीली पगड़ी पहनाया गया था। मुखाग्नि देने से पहले अभी पंजाबी रीति रिवाज से अरदास पढ़ा गया इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई जिससे मानों मनमोहन सिंह के सम्मान में पुरा दिल्ली गूंज उठा।

अंतिम संस्कार से पहले तीनों सेनाओ व तीनों सेनाओ की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलामी दी, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री को सलामी दी।

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा पर विदेश से मित्र भी पहुंचे थे श्रद्धांजलि देने उनमें सबसे खास मित्र भूटान के राजा जिग्मे खेजर नामग्याल वांग्चूक थे।

King Of Bhutan Jigme Khesar Namgyel Wangchuck

मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय राम फूल भी अपने दोस्त मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तीन बेटियां हैं, बेटियों ने ही दी मुखाग्नि

Dr Manmohan Singh Daughters

मनमोहन सिंह के परिवार में पत्नी गुरशरण कौर के अलावे कुल तीन बेटियां हैं बड़ी बेटी उपिंदर सिंह 65 वर्षीय , दूसरी बेटी दमन सिंह 61वर्षीय और तीसरी बेटी अमृत सिंह 58 वर्षीय, उनकी बड़ी बेटी उपिंदर सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

https://indiafirst.news/former-prime-minister-manmohan-singh-son-of-india-merged-into-panchatatva-given-farewell-with-state-honours

https://twitter.com/i/broadcasts/1ypKdpgMgVaKW

पिछली खबर: कजाकिस्तान विमान हादसा संदेह के घेरे में : विमान के मलबे में हादसे से जुड़ी हुई कई चौंकाने वाले तथ्य मिले

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार