☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

गांडेय की 11,000 महिलाओं के लिए खुशखबरी! ₹7500 की सहायता राशि जल्द होगी ट्रांसफर

गांडेय महिला योजना ₹7500 सहायता राशि

रांची: झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर जहां प्रदेश भर में शिकायतें सामने आ रही हैं, वहीं गांडेय विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के लिए राहतभरी खबर आई है। 11298 महिलाओं के खाते में अगले 10 दिनों के भीतर 7500 रुपये की राशि भेजी जाएगी।

गांडेय विधानसभा क्षेत्र, जो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का चुनाव क्षेत्र है, वहां इस योजना को लेकर महिलाओं में गहरी नाराजगी थी। राशि नहीं मिलने से महिलाओं ने प्रखंड मुख्यालय में पहुंचकर जोरदार विरोध दर्ज कराया था। आखिरकार प्रशासन ने संज्ञान लिया और अब लंबित लाभार्थियों के खातों में पैसा भेजने का निर्णय लिया गया है।

अब तक क्या हुआ?

गांडेय प्रखंड में कुल 38,525 महिलाओं ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक 25,786 महिलाओं को ही पहली किस्त के 7,500 रुपये मिले हैं।

  • 11,298 महिलाओं को अब तक राशि नहीं मिली थी।
  • 1,298 महिलाओं का फॉर्म सत्यापित नहीं हो सका।
  • 182 महिलाओं को अयोग्य पाते हुए योजना से बाहर कर दिया गया।

प्रशासन ने दिया भरोसा

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) निशात अंजुम ने बताया कि जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग से सूचना मिली है कि शेष 11,298 महिलाओं के खाते में 10 दिन के भीतर राशि भेज दी जाएगी।

इस घोषणा के बाद गांडेय की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। महिलाएं अब इस योजना का पूरा लाभ मिलने की उम्मीद कर रही हैं। हालांकि, अभी भी राज्यभर में इस योजना के तहत राशि न मिलने की शिकायतें जारी हैं।

बाकी जिलों की महिलाओं को कब मिलेगा पैसा?

हालांकि, गांडेय विधानसभा में यह समस्या सुलझती दिख रही है, लेकिन बाकी जिलों में अब भी कई महिलाओं को योजना की राशि नहीं मिली है। सरकार को जल्द ही इस पर स्पष्टीकरण देना होगा और सभी लाभार्थियों तक यह सहायता राशि पहुंचानी होगी।

ये भी खबर पढ़ें:

https://mmmsy.jharkhand.gov.in

https://indiafirst.news/gandey-women-7500-scheme-benefit-2025

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार