☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

एनकाउंटर में ढेर हुआ झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, पुलिस टीम पर किया था हमला

एनकाउंटर में ढेर हुआ झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, पुलिस टीम पर किया था हमला

रांची/पलामू: झारखंड का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमन साहू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। रायपुर से रांची लाते समय पलामू के चैनपुर इलाके में पुलिस और अमन साहू के बीच आमना-सामना हुआ, जहां उसने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमन साहू को रायपुर से रांची लाया जा रहा था। वह तीन महीने से रायपुर जेल में बंद था और बरियातू में कोयला कारोबारी पर हमले और हजारीबाग में एनटीपीसी डीजीएम की हत्या जैसे संगीन मामलों में पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस उसे ला रही थी।

जब पुलिस वाहन पलामू के चैनपुर इलाके के अंधारी ढोडा के पास पहुंचा, तब अचानक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी का फायदा उठाकर अमन साहू ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अमन साहू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

झारखंड का सबसे बड़ा गैंगस्टर था अमन साहू

अमन साहू झारखंड का सबसे बड़ा आपराधिक सिंडिकेट चलाने वाला गैंगस्टर माना जाता था। उस पर हत्या, रंगदारी, लूट, अपहरण और कोयला माफिया से संबंध जैसे कई गंभीर आरोप थे। उसका नेटवर्क झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था।

अमन साहू का गिरोह झारखंड में लेवी वसूली और सुपारी किलिंग के लिए कुख्यात था। एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या में भी उसका हाथ बताया जाता है। पुलिस लंबे समय से उसके नेटवर्क को खत्म करने में जुटी थी।

एनकाउंटर पर क्या कह रही है पुलिस?

हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इस एनकाउंटर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन झारखंड पुलिस के उच्च अधिकारियों ने कहा है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। एनकाउंटर के बाद पलामू समेत झारखंड के अन्य जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

गैंगस्टर युग का अंत?

अमन साहू के मारे जाने को झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। यह झारखंड के अपराध जगत के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या अमन साहू के मारे जाने के बाद उसका गिरोह खत्म हो जाएगा या कोई और उसकी जगह लेगा?

नजरें अब पुलिस की जांच रिपोर्ट पर

पलामू एनकाउंटर की विस्तृत जांच के बाद ही पूरी घटना की सटीक जानकारी सामने आ पाएगी। लेकिन इतना तय है कि झारखंड में अमन साहू का आतंक अब खत्म हो चुका है।

ये भी खबर पढ़ें:

https://indiafirst.news/gangster-aman-sahu-killed-in-an-encounter

ये भी खबर पढ़ें:

पिछली खबर: झारखंड विधानसभा में भाजपा का हंगामा: विधायक ने DGP को कहा बेशर्म, NTPC के DGM की हत्या पर उठे सवाल

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार