☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मंत्रियों और राज्य के विधायकों को माओवादियों/उग्रवादियों से खतरा विशेष शाखा ने जारी किया अलर्ट


रांची। झारखंड विधानसभा में विशेष सत्र 9 दिसंबर से शुरू हुआ जो 12 दिसंबर तक चलेगा विधानसभा सत्र के दौरान सुबे के मुख्यमंत्री से लेकर झारखंड के मंत्रियों और विधायकों को राज्य के विभिन्न इलाकों में आवागमन के दौरान उनके सुरक्षा में सेंधमारी हो सकती है। विशेष शाखा (Special Branch) ने झारखंड के ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है जहां खतरे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है, विशेष शाखा ने अलर्ट करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से विधायकों और मंत्रियों को आने जाने के दौरान उन्हें संबंधित जगहों पर चौकना रहते हुए उन्हें विशेष सुरक्षा प्रदान किया जाए।

झारखंड के सभी जिलों के एसपी को विशेष शाखा ने भेजी अलर्ट रिपोर्ट

विशेष शाखा ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को इस संबंध में जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें कहा गया है कि पूर्व में घटित माओवादी और उग्रवादी घटनाओं को देखते हुए राज्य विशिष्ट नेताओं को उग्रवादी या अपराधी द्वारा संबंधित संवेदनशील स्थानों पर टारगेट किये जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए संबंधित चिह्नित जगहों पर आवागमन के दौरान समुचित संख्या में गश्ती दल की प्रतिनियुक्त कर सुरक्षा- व्यवस्था सुदृढ की जाये। माओवादियों की गतिविधियों के बारे में सूचना एकत्र कर लांग रेंज पेट्रोलिंग, ओपेन रोड पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाये, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

राज्य के इन जगहों पर हो सकता है माननीयों पर हमला

(प्रतीकात्मक फाइल फोटो)

1. रांची हजारीबाग और कोडरमा सड़क पर।

2. चुटूपालू ,चरही, नेशनल पार्क व तिलैया घाटी ।

3. रांची लातेहार पलामू सड़क पर चौपारण-बरही और बरकट्ठा- बगोदर मार्ग।

4.बगोगदर-सरिया और जमुआ मार्ग।

5.चान्हो-खलारी और सिमरिया मार्ग।

6.चतरा-बालूमाथ और चंदवा व कुड़ू-चान्हो सड़क।

7.हजारीबाग-सिमरिया सड़क।

8.हजारीबाग-बड़कागांव और खलारी मार्ग।

9.सरायकेला-खरसावां-कुचाई से टलभंगा मार्ग।

10.सिनी-खरसावां मार्ग और कांड्रा-चौका मोड़।

11.हजारीबाग बगोदर गिरिडीह सड़क पर टाटीझरिया, विष्णुगढ़ एवं गिरिडीह घाटी।

12.रांची-सिमडेगा और गुमला सड़क पर कोलेबिरा जंगल।

13.खूंटी-चाईबासा सड़क पर बटगांव घाटी।

14.रांची-लातेहार और पलामू सड़क पर अमझारिया घाटी और मनिका घाटी।

15.हजारीबाग सिमरिया और चतरा पथ पर सिमरिया और चतरा के जंगली क्षेत्र।

16.डाल्टेनगंज-छतरपुर और हरिहरगंज सड़क पर जंगल एवं घाटी।

17.डाल्टेनगंज-नेतरहाट पथ पर बेतला एवं महुआडांड़, गारू घाटी।

18.छतरपुर-हुसैनाबाद मार्ग पर पहाड़ी घाटी।

19.रामगढ़-गोला और बोकारो मार्ग।

20.गुवा-चाईबासा नोवाकुडी मार्ग।

21.बोकारो बनासो मार्ग।

22.गढ़वा-नगरऊंटारी का मार्ग।

23.चतरा-पेलावल, कटकमसांडी व हजारीबाचा मार्ग।

https://indiafirst.news/hemant-soren-and-minister-security-threats

पिछली खबर: बुरे फंसे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विपक्ष ने लाया अविश्वास प्रस्ताव

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार