IndiaFirst रांची। झारखंड का सियासी पारा उस समय गरमा गई जब बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में झारखंड का केंद्र सरकार पर 1.36 लाख करोड़ बकाया मामले में सवाल पूछा तो सवाल का जवाब में झारखंड सरकार को बड़ा झटका देते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के 1.36 लाख करोड रुपए बकाया वाले दावे को सिरे से खारिज करते हुए नकार दिया।
केंद्रीय वित राज्य मंत्री ने क्या कहा जानिए..

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा झारखंड के रॉयल्टी का केंद्र सरकार पर बकाया मामले में पुछे गए सवाल के पर..केंद्रीय वित राज्यमंत्री सीपी सिंह ने लिखित जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पास झारखंड का कोई भी बकाया लंबित नहीं है। उन्होंने कहा कि बकाया के नाम पर झारखंड सरकार राज्य की जनता को भ्रमित कर रही है।
संसद में वित राज्यमंत्री के नकरात्मक जवाब के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन BJP सांसदो से की अपील

केंद्र सरकार के रवैये के बाद बकाया मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर बीजेपी की सांसदों से अपील की है। उन्होंने लिखा कि झारखंड भाजपा के सांसदों से उम्मीद है कि वे हमारे इस जायज मांग को दिलवाने के लिए अपनी आवाज अवश्य बुलंद करेंगे। झारखंड के विकास के लिए यह राशि नितांत आवश्यक है। यह राशि नहीं मिलने से झारखंड का विकास अवरुध हो सकता है।
https://indiafirst.news/jharkhand-owes-rs-1-36-lakh-crore-to-the-centre

Leave a Reply