
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की नेतृत्व वाली सरकार के गठन के बाद आज नागपुर में नए मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने 39 विधायकों को मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जानिए..फड़णवीस मंत्रिमंडल में किन्हें-किन्हें मंत्री बनाया गया
(1) बावनकुले
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वे नागपुर जिले के कामठी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
(2) नितेश राणे
वरिष्ठ सांसद नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने मंत्री पद की शपथ ली। वे कंकावली विधानसभा क्षेत्र से जीतकर आयें हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल है।
(3) अतुल सावे
तीसरी बार विधायक बने अतुल सावे ने मंत्री पद की शपथ ली। वे शिंदे सरकार में आवास मंत्री थे।
(4) अशोक उइके
आदिवासी नेता रालेगांव से तीसरी बार विधायक बने आदिवासी नेता अशोक उइके ने मंत्री पद की शपथ।
(5) आशीष शेलार
मुंबई उपनगर के बांद्रा पश्चिम से तीसरी बार विधायक चुन कर आने वाले आशीष शेलार ने मंत्री पद की शपथ ली। वे वर्तमान में मुंबई बीजेपी प्रमुख हैं।
(6) शिवेंद्रराजे भोसले
छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज, सतारा से पांचवीं बार विधायक बनने वाले शिवेंद्रराजे भोसले ने मंत्री पद की शपथ ली।
(7) माणिकराव कोकाटे
चौथी बार विधायक बने माणिकराव कोकाटे ने मंत्री पद की शपथ ली। वे सिन्नर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं।
(8) अदिति तटकरे
अदिती तटकरे को मंत्री बनाया गया है। वे शिंदे सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री थीं।
(9) नरहरी जिरवाल
नरहरी जिरवाल फडणवीस मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे। वे 2009 से विधायक हैं। यह उनका चौथा कार्यकाल है। वे विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
(10) मकरंद जाधव
इन्हें भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया हैं।
(11) बाबासाहेब पाटिल
अहमदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बाबासाहेब पाटिल मंत्री पद दिया गया है ।
(12) प्रकाश आबितकर
कोल्हापुर जिले के राधानगरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रकाश आबितकर को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है।
(13) जयकुमार रावल
जयकुमार रावल ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है. उन्हें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
(14) उदय सामंत
शिवेसना नेता उदय सामंत ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. सामंत को एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है।
(15) मंगल प्रताप लोढ़ा
पूर्व मंत्री और सात बार विधायक रह चुके मंगल प्रभात लोढा ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है. मंगल प्रभात लोढा की गिनती बीजेपी के बड़े नेताओं में होती है।
(16) धनंजय मुंडे
एनसीपी अजित गुट के बड़े नेता धनंजय मुंडे ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है
(17) हसन मुशरिफ ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
(18) दादा भुसे
शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता दादा भुसे ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. मालेगांव बाहरी से पांच बार विधायक चुने गए. भुसे पहले भी मंत्री रह चुके हैं।
(19) गणेश नाईक
बीजेपी नेता गणेश नाईक को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में जगह मिली है। ठाणे के ऐरोली से छह बार विधायक चुने गए हैं।
(20) गुलाब राव पाटील
शिवसेना एकनाथ शिंदे के कद्दावर नेता गुलाबराव पाटील को भी देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में जगह दी गई है।
(21) गिरीश महाजन
बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. महाजन जलगांव के जामनेर से विधायक बने हैं।
(22) चन्द्रकांत पाटिल
महाराष्ट्र बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता चंद्रकांत पाटील ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। पाटील पुणे कोथरुड से विधायक चुनकर आए हैं।
(23) राधा कृष्ण विखे
बीजेपी विधायक राधाकृष्म विखे पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली। पाटिल पहले भी मंत्री रह चुके हैं।
(24) पंकजा मुंडे
महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य और बीजेपी के बड़े नेता रहे गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे को भी देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में जगह दी गई है। उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली है. इससे पहले भी मुंडे मंत्री रह चुकी हैं।
इसके अलावे इन विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली
मेघना बोर्डीकर।
माधुरी मिसाळ।
अतुल सावे।
आकाश फुंडकर।
अशोक उईके।
जयकुमार मोरे।
संजय सावकारे।
आशिष शेलार।
भरत गोगा वाले।
मकरंद पाटिल।
आने वाले दिनों में महाराष्ट्र के सियासत में यह भी देखने को मिलेगा

एकनाथ शिंदे के मंत्री सिर्फ ढाई साल के लिए रहेंगे। ढाई साल के बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ना होगा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नेताओं से इसको लेकर प्रतिज्ञा पत्र लिखवाया है।
Leave a Reply