☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

रांची जेल ब्रेक: उम्रकैद की सजा काट रहा उग्रवादी दीवार फांदकर फरार

रांची जेल ब्रेक: उम्रकैद की सजा काट रहा उग्रवादी दीवार फांदकर फरार

रांची | झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक बड़ा मामला सामने आया है। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से उम्रकैद की सजा काट रहा कुख्यात उग्रवादी समीर तिर्की उर्फ शाकिर तिर्की जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह जब कैदियों की गिनती की जा रही थी, तब इस सनसनीखेज फरारी का खुलासा हुआ। घटना के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

कैसे हुआ फरार, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे समीर तिर्की जेल के वार्ड नंबर 12 से टहलने के लिए बाहर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जब शुक्रवार सुबह गिनती हुई, तो एक कैदी कम मिला। तत्काल तलाशी अभियान शुरू हुआ, लेकिन समीर का कोई सुराग नहीं लगा। जब जेल के CCTV फुटेज की जांच की गई, तो चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। फुटेज में समीर को जेल की ऊंची दीवार पर चढ़ते और दूसरी तरफ कूदते हुए देखा गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, जांच के आदेश

जेल प्रशासन ने तुरंत खेलगांव थाना में फरारी की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। वहीं, झारखंड जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जेल एआईजी तुषार रंजन गुप्ता को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को उन्होंने बिरसा मुंडा जेल का निरीक्षण किया और जेल प्रशासन से पूछताछ की।

कौन है समीर तिर्की?

समीर तिर्की झारखंड का कुख्यात उग्रवादी है, जिसे 2018 में गुमला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी, और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। वह 2018 में गुमला जेल से रांची शिफ्ट किया गया था और तब से यहां आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

अब तक खाली हाथ पुलिस, जारी है सर्च ऑपरेशन

समीर तिर्की के फरार होने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हालांकि, अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसे जेल स्टाफ या बाहरी नेटवर्क से कोई मदद मिली थी या नहीं।

सवालों के घेरे में जेल प्रशासन

इस फरारी ने जेल प्रशासन की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा वाली जेल से एक कैदी आसानी से दीवार फांदकर कैसे फरार हो सकता है? क्या इसमें जेल के अंदर से किसी की मिलीभगत है? इन सवालों के जवाब के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

फिलहाल, रांची पुलिस समीर तिर्की की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए जोर-शोर से सर्च ऑपरेशन चला रही है।

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें

ये भी खबर पढ़ें:

https://indiafirst.news/militant-escapes-fromranchijail-by-scaling-thewall

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें:

पिछली खबर: भारत के अनोखे प्रधानमंत्री: 4 साल में एक बार आता था जन्मदिन, 99 साल जिए और खुद का मूत्र पीते थे?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार