
Nitish Kumar to Kickstart Pragati Yatra:पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार से प्रगति यात्रा पर निकल चुके हैं। पहले चरण की यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर से शुरू हुई और 28 दिसंबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री की इस ‘प्रगति यात्रा’ में पहले दिन उनके मंत्रीमंडल के साथी मंत्री विजय कुमार चौधरी भी साथ दिखे। सीएम ने ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-2 प्रखंड की सतपुर सहरिया पंचायत के थारू टोला घोटवा से की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। उन्होंने घोटवा टोले में वृक्षारोपण किया गांव की महिलाओं ने सीएम के स्वागत में खास तैयारी की थी। घोटवा टोले में सीएम ने पार्क, हेल्थ एंडएं वेलनेस सेंटर, आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लिया।
बिहार में हो रही है नीतीश कुमार की विशेष पोस्टर की चर्चा

JDU ने इस यात्रा के लिए एक विशेष पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में लिखा है कि जब बात बिहार की हो तो नाम सिर्फ नीतीश कुमार का हो। यह पोस्टर पूरे पटना और अन्य जिलों में लगाए गए हैं। इस पोस्टर के जरिये JDU नीतीश कुमार को बिहार के विकास का मुख्य चेहरा बताना चाहती है।
प्रगति यात्रा को ध्यान में देखते हुए यात्रा रूट की सुरक्षा चाक- चौबंद

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को देखते हुए बिहार प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है। सुरक्षा को ध्यान में देखते हुए लगभग 600 विशेष जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। 200 से अधिक अधिकारी और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए संतपुर के कदमहिया गांव में दो हेलीपैड बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से संतपुर घोठवा टोला के विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह इलाका वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है।
दो महिलाओं को सौपी गई ई- रिक्शा की चाभी

इस योजना के तहत दो महिलाओं को उन्होंने ई-रिक्शा की चाबी सौंपी। उनके परिवार में भी ससुर शराब बेचते थे। जीविका दीदियों का एक समूह एलईडी बल्ब की एसेंबलिंग कर रहा है। उनसे भी मुख्यमंत्री ने भेंट की। कांस व फूल का बरतन तैयार करने वाली महिलाओं से भेंट की। हैरान भी हुए काम देखकर। विजय चौधरी ने पूछा कितना आमदनी होता है। जमीन पट्टे पर लेकर नर्सरी में पौधा तैयार कर उसे वन विभाग को सौंपने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री ने चेक सौंपा
यह भी गौर करें..

पहले चरण की समाप्ति के पहले ही प्रगति यात्रा के दूसरे चरण का ऐलान हो गया है प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत 4 जनवरी से शुरू होगी जो 13 जनवरी तक चलेगी। बता दें कि कैबिनेट विभाग की ओर से इसकी विस्तृत रूप रेखा जारी कर दी गई है, इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री गोपालगंज, सिवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी, और समस्तीपुर में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और इन जिलों की जनता को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे।
यह भी चर्चा का विषय.. सवाल 225 करोड़ फिजूल- खर्ची का है

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर होने वाले खर्च पर बिहार की राजनीति की तापमान बढ़ गई है। खर्च को लेकर मुख्य विपक्षी दल RJD राजद ने गंभीर सवाल उठाया है। नितीश कुमार की यात्रा का कुल बजट 225 करोड़ है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे फिजूल खर्ची बताते हुए प्रगति यात्रा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है, उन्होंने यहां तक कह दिया है कि यह नीतीश कुमार सरकार की अंतिम यात्रा साबित होगी। कई विपक्षी नेताओं ने यह भी कहा कि यह प्रगति नहीं मुख्यमंत्री की चुनाव यात्रा है जो बिल्कुल जायज नहीं है। यह जनता की पैसों का दोहन है।

https://indiafirst.news/nitish-kumar-is-on-pragati-yatra
Leave a Reply