☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

चुनाव के रंग में रंगी दिल्ली: 5 फरवरी को दिल्ली की जनता देगी अपना फैसला, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

Delhi election 2025 opinion poll

Delhi Assembly Election 2025 Date Announced: चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है मतदान अगले महीने 5 फरवरी को होगा और चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान संपन्न होगा। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में अपनी रणनीतियों को धार देने में जुट गई है। बता दें कि प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार द्वारा दी गई जानकारी में चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए मतदाता सूची अथवा ईवीएम में गडबड़ी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी ।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने Electronics Voting Machine (EVM) को पूर्णता सुरक्षित बताया

मुख्य चुनाव आयुक्त ने EVM से किसी तरह की छेड़छाड़ को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि ईवीएम में अवैध वोट डालने की संभावना नहीं है। यह पूर्णतः सुरक्षित डिवाइस है। इसे मतदान के बाद सील किया जाता है। ईवीएम किसी भी तरह से हैक नहीं हो सकता है और यह चुनाव का सबसे सुरक्षित तरीका है। मतों की गिनती से पहले हर ईवीएम की सील चेक होती है। उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के मामले में 24 लोगों के खिलाफ आठ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। निर्वाचन अधिकारी ने पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के खिलाफ चेतावनी दी। राजीव कुमार ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया को पारदर्शी, सख्त और मजबूत बताते हुए कहा कि इसमें मन माफिक तरीके से कोई बदलाव नहीं हो सकते। मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया का हर चरण पारदर्शिता और जवाबदेही पर आधारित है। हर चरण में दलों को पूरी सूचना देते हैं। सख्त प्रोटोकॉल का पालन किए बिना नामों को हटाना संभव नहीं है।

चुनाव के रंग में रंगी दिल्ली: 5 फरवरी को दिल्ली की जनता देगी अपना फैसला, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे
Photo Source- ECI

चुनावी घोषणा के मुख्य बिंदु:

मतदान और मतगणना की तिथियां:

मतदान: 5 फरवरी

मतगणना: 8 फरवरी

EVM की सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम:

• मुख्य चुनाव आयुक्त ने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया।

• उन्होंने बताया कि ईवीएम:

• पूर्णतः सुरक्षित है और छेड़छाड़ के किसी भी आरोप से मुक्त है।

• मतदान के बाद तुरंत सील कर दी जाती है।

• हैकिंग के जोखिम से पूरी तरह सुरक्षित है।

• मतगणना से पहले हर ईवीएम की सील को चेक किया जाता है।

चुनाव के रंग में रंगी दिल्ली: 5 फरवरी को दिल्ली की जनता देगी अपना फैसला, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे
Photo Source- ECI

मतदान केंद्र की संख्या-13, 033

कुल मतदाताओं की संख्या

1,55,24,858

पुरुष : 8349645

महिला: 7173953

थर्ड जेंडर: 1261

चुनाव के रंग में रंगी दिल्ली: 5 फरवरी को दिल्ली की जनता देगी अपना फैसला, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे
Photo Source- ECI
VC- ECI

https://indiafirst.news/peoples-of-delhi-will-gives-their-verdict-on-5th-february-results-will-come-on-8th-february

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार