☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

भारत कुवैत संबंधों की नई उड़ान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे

,

Source- Narendra Modi X Account

PM Modi Kuwait Visit Highlights:नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत पहुंचते हैं वहां वर्षों से रह रहे भारतीय प्रवासियों से गर्मजोशी से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान प्रवासियों के आंखों में खुशी के झलक देखने को मिला कई प्रवासी खुशी से झूम रहे थे।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने हमारा प्रदर्शन देखा यह हमारे लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है, यह हमारे लिए किसी सपने का सच होने के समान है। हम प्रवासियों के लिए यह बड़ी अचीवमेंट है। प्रधानमंत्री मोदी का हम सभी शुक्रगुजार हैं।

PM मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सपा से मुलाकात की

Photo Source- Pm Modi X Account

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुवैती अमीर के निमंत्रण पर खाड़ी देश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। शनिवार को 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा कि अरब खाड़ी कप के उद्घाटन समारोह के दौरान कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह से मिलकर खुशी हुई।

विदेश मंत्रालय के जारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा-विश्व बंधु के रूप में आगे बढ़ रहा है भारत..

Photo Source- Pm Modi X Account

हम पूरे विश्व को परिवार मानते हैं, भारत एक विश्व बंधु के रूप में दुनिया की भले की सोच के साथ आगे चल रहा है, और दुनिया भी भारत की इस भावना को मान दे रही है।आज 21 दिसंबर 2024 को दुनिया अपना पहला वर्ल्ड मेडिटेशन डे सेलिब्रेट कर रही है। यह भारत की हजारों वर्षों की मेडिटेशन की परंपरा को ही समर्पित है। 2015 में दुनिया 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाती आ रही है। यह भी भारत की योग परंपरा को समर्पित है। यह सब भारत के प्रयासों और प्रस्ताव से ही संभव हो सका आज भारत का योग दुनिया के ही विजन को जोड़ रहा है। हमारा आयुर्वेद ग्लोबल वैलनेस को समृद्ध कर रहे हैं। हमारा नॉलेज सिस्टम ग्लोबल नॉलेज सिस्टम को स्ट्रेंथ दे रहा है। आज भारत ग्लोबल कनेक्टिविटी की अहम कड़ी बना रहा है। पिछले साल भारत में हुए G-20 सम्मेलन के दौरान भारत मिडल ईस्ट यूरोप कॉरिडोर को घोषणा हुई थी एक कॉरिडोर भविष्य की दुनिया को नई दिशा देने वाला है।

भविष्य का भारत दुनिया का विकास का हब बनेगा- PM मोदी

Photo Source- Pm Modi X Account

उन्होंने अपने संबोधन में कहा- हम दुनिया में कहीं भी रहें उस देश का सम्मान करें.. आप सभी भारत से यहां आएं यहां रहें लेकिन भारतीयता को अपने दिल में संजो कर रखा है।

कौन भारतीय होगा जिसे चंद्रमा पर चंद्रयान की लैंडिंग पर खुशी नहीं हुई होगी आज का भारत एक नया मिजाज के साथ आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है। आज दुनिया का नंबर वन फिंनटेक इकोसिस्टम भारत में है, आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है।

बीते 10 साल में भारत ने जितना ऑप्टिकल फाइबर बिछाया है, उसकी लंबाई, वो धरती और चंद्रमा की दूरी से भी आठ गुना अधिक है।

आज भारत दुनिया में एक डिजिटल कनेक्ट देश है भारत में चाय पीते हैं रेडी पटरी पर फल खरीदते हैं तो डिजिटल पेमेंट करते हैं। डॉक्यूमेंट रखने के लिए लोगों के पास डिजिलॉकर है। एयरपोर्ट पर सीमलेस ट्रैवल के लिए डिजी यात्रा है। टोल बूथ पर समय बचाने के लिए लोगों के पास फास्टैग है भारत लगाता डिजिटली स्मार्ट हो रहा है।

उन्होंने कहा यह तो अभी शुरुआत है भविष्य का भारत ऐसे इन्नोवेशंस के तरफ बढ़ने वाला है जो पूरी दुनिया को दिशा दिखाएगा। भविष्य का भारत दुनिया का विकास का हब होगा, दुनिया का विकास का इंजन होगा, वह समय दूर नहीं जब भारत दुनिया का ग्रीन एनर्जी का हब होगा, फर्म का हब होगा, इलेक्ट्रॉनिक हब होगा, ऑटोमोबाइल का हब होगा सेमीकंडक्टर का हब होगा, कनेक्टिंग कमर्शियल हब होगा, दुनिया के बड़े बड़े इकोनामिक सेंटर भारत में होंगे। भारत ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर होगा। ग्लोबल इंजीनियरिंग सेंटर होगा। इन सब का बहुत बड़ा हब भारत बनेगा।

Photo Source- Pm Modi X Account

अंत में एक नजर इस पर भी डालें..

– 43 वर्ष में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहले कुवैत यात्रा।

– कुवैत में बड़ी संख्या में रह रहें हैं भारतीय कुवैत में भारतीयों की संख्या 10 लाख के करीब है।

– कुवैत के विकास में भारतीयों का भागीदारी अग्रणी।

– 2023-24 में दोनों देशों के बीच व्यापार 10 अरब डॉलर से अधिक।

– भारत कुवैत के बीच मजबूत व्यापारिक आर्थिक संबंध।

– भारत में क्रूड ऑयल लगभग 3% कुवैत से इंपोर्ट होता है।

– भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्ति-कर्ता।

https://indiafirst.news/pm-modi-reached-kuwait-on-a-two-day-visit

Photo Source- Pm Modi X Account

पिछली खबर: ध्यान आत्मा की खोज का साधन है,भारतीय संस्कृति की प्राचीन एवं उत्कृष्ट साधना ध्यान साधना है – डॉ. उमर अली शाह

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार