☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Thursday, July 3, 2025, 🕒 11:35:49 PM About Join Us Contact
☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Thu, Jul 3, 2025 🕒 11:35 PM

Updates

Categories

Join US

राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा मंजूर, डॉ. कंभमपति हरि बाबू होंगे ओड़िशा का नए राज्यपाल

,

President accepts Raghubar Das’ resignation: नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। रघुवर दास को 18 अक्टूबर 2023 को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। बता दें कि रघुवर दास बीजेपी के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने साल 2014 से 2019 तक सीएम के रूप में अपना पाँच साल क कार्यकाल पुरा किया था। साथ ही रघुवर दास पांच बार जमशेदपुर ईस्ट से विधायक रह चुके हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा देश के पाँच राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति की गई

राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार- मंगलवार को बिहार, ओडिशा, मिजोरम, केरल, मणिपुर के राज्यपालों को बदल दिया गया है। राष्ट्रपति ने अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

जानिए.. किसे-किसे बनाया गया है बिहार, केरल, मणिपुर, मिजोरम और ओडिशा का राज्यपाल

– आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इससे पहले मोहम्मद खान केरल के राज्यपाल थे।

– राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इससे पहले श्री आर्लेकर बिहार के राज्यपाल थे।

– अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल बनाया गया है

– जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह  (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। जनरल विजय कुमार सिंह मोदी सरकार के प्रथम कार्यकाल में विदेश राज्य मंत्री रहें।

– बीजेपी का दिग्गज नेता और पूर्व राज्यपाल रघुवर दास की जगह मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

https://indiafirst.news/resignation-of-governor-raghuvar-das-accepted-dr-kambhampati-hari-babu-will-be-the-new-governor-of-odisha

पिछली खबर: उत्तर प्रदेश सरकार के दो मंत्री कुंभ मेले का निमंत्रण देने पहुंचे झारखंड

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार