☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार पर पत्नी की हत्या का आरोप, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

पत्नी की हत्या के आरोप में फंसे पूर्व एसडीओ अशोक कुमार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

झारखंड,(हजारीबाग)। जिले के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पत्नी अनिता देवी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे अशोक कुमार को पुलिस ने आखिरकार रांची से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेजने का आदेश दिया।

गिरफ्तारी के बाद अशोक कुमार को पहले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच की गई। इसके बाद पुलिस उन्हें कोर्ट लेकर पहुंची, जहां सुनवाई के दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। अशोक कुमार ने कहा, “एक सिक्के के दो पहलू होते हैं, लेकिन केवल एक पहलू को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है।” वहीं, अपनी पत्नी अनिता देवी को लेकर उन्होंने कहा, “दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा।”

41 दिनों से थे फरार, पुलिस ने रांची से दबोचा

पूर्व एसडीओ अशोक कुमार पिछले 41 दिनों से फरार थे। हजारीबाग लोहसिंघना थाना पुलिस और उसकी विशेष टीम ने उन्हें रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पूरी पुलिस टीम उन्हें लेकर चरही गेस्ट हाउस पहुंची, जहां देर रात तक पूछताछ की गई। इसके बाद सोमवार सुबह 10 बजे उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया और फिर कोर्ट में पेश किया गया।

क्या बोले बचाव पक्ष के वकील?

अशोक कुमार के अधिवक्ता राजकुमार राजू ने कहा कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, “पुलिस जिसे भी गिरफ्तार करती है, उसे कोर्ट में पेश किया जाता है। यही प्रक्रिया उनके मामले में भी अपनाई गई है।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि अशोक कुमार चाहेंगे, तो जमानत के लिए जल्द ही आवेदन दिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार पर उनकी पत्नी अनिता देवी की हत्या का आरोप है। मामले के बाद से वे फरार चल रहे थे, लेकिन पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब देखना होगा कि आगे की न्यायिक प्रक्रिया में यह मामला किस दिशा में जाता है।

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें:

https://indiafirst.news/sdo-ashok-kumar-in-judicial-custody-for-14-days

ये भी खबर पढ़ें:

पिछली खबर: हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार गिरफ्तार: पत्नी अनीता देवी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार