☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

झारखंड में कड़ाके की ठंड: शीतलहर ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें


Jharkhand Weather Updates IndiaFirst.News रांची। झारखंड में शीतलहर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों की दिनचर्या पर गहरा असर डाला है। राजधानी रांची समेत धनबाद, जमशेदपुर और पलामू जैसे राज्य के अन्य इलाकों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

पुरे राज्य में सर्दी का कहर जनजीवन बेहाल

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री नीचे चला गया है। विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में लोगों के लिए यह ठंड जानलेवा साबित हो रही है।

शीतलहर को देखते हुए प्रशासन की तैयारियां

राज्य सरकार ने शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। रैन बसेरों की संख्या बढ़ाई गई है और वहां अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, गरीब और बेघर लोगों के लिए कंबल वितरण अभियान भी चलाया जा रहा है।

हाड़ कपाने वाली ठंड में जनता का हाल

सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में बंद हैं, जबकि बाजारों में गर्म कपड़े और हीटर की मांग बढ़ गई है। चाय और सूप जैसे गर्म पेय पदार्थों की बिक्री में भी वृद्धि देखी जा रही है। राज्य के लोगों का कहना है, “इतनी कड़ाके की ठंड पिछले कुछ सालों में झारखंड में नहीं देखी। हम लोग पूरे परिवार के साथ अलाव जलाकर बैठे हैं।”

शीतलहर से बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर असर

डॉक्टरों ने ठंड से बचने और खासकर बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। ठंड के कारण सर्दी, खांसी और निमोनिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Report Source – रांची मौसम केंद्र

रांची स्थित मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान शीतलहर के और तेज होने की चेतावनी जारी की है। साथ ही, लोगों को अत्यधिक ठंड में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

सतर्कता और सावधानी बरतें

झारखंड में शीतलहर का यह प्रकोप आम जनता के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपाय काफी नहीं है। लेकिन लोगों को भी सतर्क रहने और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

https://indiafirst.news/severe-cold-in-jharkhand

पिछली खबर: यूरोप में गहराया ऊर्जा संकट : यूक्रेन ने रूसी गैस आपूर्ति पर लगाया ब्रेक

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार