झारखंड में सर्दी सितम ढा रही है। ठंड अचानक बढ़ने से जन जीवन पर इसका असर पड़ा है। राज्य के करीब सभी जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। रांची का न्यूनतम तापमान मंगलवार को नौ डिग्री सेल्सियस रहा। कांके का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों से आनेवाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है। 20 दिसंबर को मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है।
झारखंड मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है जानिए..
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड वासियों को आने वाले दो तीन दिनों में ठंड से थोड़ी राहत देखने को मिलेगी न्यूनतम तापमान जो है थोड़ा सा बढ़ता हुआ दिखेगा, इसका मुख्य जो कारण है यह है कि उत्तर पश्चिम भारत में हिमालय से ठंडी हवाएं झारखंड की तरफ काम आ रही है, और साथ में ही दक्षिण पश्चिम बंगाल का खड़ी जो है वहां निम्न दाब का सिस्टम बना हुआ है।उसका भी कुछ क्लाउडमेंट झारखंड के तरफ आ रहा है। जिस कारण जो अभी न्यूनतम तापमान गिरा हुआ है जो सर्दी बढ़ी हुई थी उसमें आपको कमी देखने को मिलेगी,और 17,18,19 तीन दिन मौसम शुष्क है 20 तारीख झारखंड के जो दक्षिणी पश्चिमी और उससे सटे जो मध्य भाग है वहां कुछ हल्के बारिश हो सकती है।
कोल्हान के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है

कोल्हान के कुछ जिले हो गए जैसे- पूर्वी सिंहभूम, पक्षिमी सिंहभूम, सिमदेगा, सरायकेला खरसावां इन जगहों पर आपको हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी।
दक्षिणी छोटा नागपुर मध्य के जो इलाके हो गए जैसे खूंटी,रांची गुमला,लोहरदगा, रामगढ़ इन इलाकों में आपको हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
बारिश के कारण 20 तारीख से दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरता हुआ दिखेगा

21और 22 दिसंबर के बाद मौसम जो है वह शुष्क है और हल्का बूंदाबांदी देखने को मिल सकता है उड़ीसा से जो सटे भाग हैं वहां कुछ हल्के बूंदाबांदी बारिश हो सकती है कुछ इलाकों में कुहासा भी देखने को मिल सकता है।
https://indiafirst.news/severe-cold-may-increase-in-jharkhand
Leave a Reply