नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी मे बुधवार को इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष फरवरी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 27 फरवरी 2023 को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के जितना है। जबकि फरवरी 2024 में अधिकतम तापमान इससे थोड़ा कम 29.7 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है।
सेल्सियस दिल्ली में बुधवार को आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत से 59 प्रतिशत के बीच रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 247 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में वीरवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है।
https://indiafirst.news/wednesday-was-the-hottest-day-of-february
Leave a Reply